Investment literacy for familiesपरिवारों के लिए निवेश की समझ
Understand an offer before you investनिवेश से पहले प्रस्ताव को समझें
We promote investment literacy, risk awareness, diversification, goal-based planning, and informed decision-making so members can evaluate financial options carefully without relying on unrealistic return promises or speculation.हम निवेश की समझ, जोखिम के प्रति जागरूकता, पैसे को अलग-अलग जगह लगाने, लक्ष्य के हिसाब से योजना और सोच-समझकर फ़ैसले लेने को बढ़ावा देते हैं, ताकि सदस्य बढ़ा-चढ़ाकर किए गए रिटर्न के वादों या सट्टेबाज़ी पर भरोसा किए बिना वित्तीय विकल्पों को ध्यान से परख सकें।
The trust does not promise returns and does not give personal investment advice.संस्था किसी रिटर्न का वादा नहीं करती और निजी निवेश सलाह नहीं देती।
Red flags checkerख़तरे के संकेतों की जाँच
Heard about an investment offer? Check it hereकिसी निवेश प्रस्ताव के बारे में सुना है? यहाँ जाँचें
Tick each claim you have heard about the offer. You will see a warning level and what to do next. Nothing you tick leaves this page.प्रस्ताव के बारे में आपने जो बातें सुनी हैं, उन पर निशान लगाएँ। आपको चेतावनी का स्तर और आगे क्या करें, यह दिखेगा। आपके निशान इस पेज से बाहर नहीं जाते।
No red flags tickedकोई ख़तरे का संकेत नहीं चुना
That is a good sign, but not proof. Still read the documents, check the registration and take your time.यह अच्छा संकेत है, पर पक्का सबूत नहीं। फिर भी काग़ज़ पढ़ें, पंजीकरण जाँचें और समय लें।
Caution: slow downसावधान: जल्दबाज़ी न करें
One warning sign is enough reason to pause. Get clear answers in writing before you pay anything.एक भी चेतावनी का संकेत रुकने के लिए काफ़ी है। कुछ भी देने से पहले लिखित में साफ़ जवाब लें।
High risk: do not pay yetऊँचा जोखिम: अभी पैसे न दें
Two warning signs together are serious. Do not pay until someone you trust has checked the offer.दो चेतावनी के संकेत एक साथ गंभीर बात है। जब तक कोई भरोसेमंद व्यक्ति प्रस्ताव की जाँच न कर ले, पैसे न दें।
Stop: do not investरुकें: निवेश न करें
Three or more of these signs often appear together in frauds. Do not pay. Keep the messages and papers. If you have already paid, contact your bank and the police quickly.ये तीन या ज़्यादा संकेत अक्सर धोखाधड़ी में एक साथ दिखते हैं। पैसे न दें। संदेश और काग़ज़ संभालकर रखें। अगर पैसे दे चुके हैं, तो जल्दी अपने बैंक और पुलिस से संपर्क करें।
- Tick a claim to see why it is a warning sign.कोई बात चुनें और देखें कि वह ख़तरे का संकेत क्यों है।
- Guaranteed returns: no honest investment can guarantee high returns. Higher returns always come with higher risk.रिटर्न की गारंटी: कोई भी ईमानदार निवेश ऊँचे रिटर्न की गारंटी नहीं दे सकता। ज़्यादा रिटर्न के साथ हमेशा ज़्यादा जोखिम होता है।
- Pressure: a genuine offer will still be there tomorrow. Take time and talk to your family first.दबाव: सच्चा प्रस्ताव कल भी रहेगा। समय लें और पहले परिवार से बात करें।
- No documents: never invest without written terms. Ask for the papers and read them before you pay.काग़ज़ नहीं: लिखित शर्तों के बिना कभी निवेश न करें। काग़ज़ माँगें और पैसे देने से पहले पढ़ें।
- Recruiting: if your returns depend on new people joining, the scheme can collapse when joining slows down.लोग जोड़ना: अगर आपकी कमाई नए लोगों के जुड़ने पर टिकी है, तो जुड़ना धीमा होते ही योजना बंद हो सकती है।
- Unregistered: check that the person and the company are registered with the relevant financial regulator. If not, do not invest.पंजीकरण नहीं: जाँचें कि व्यक्ति और कंपनी संबंधित वित्तीय नियामक के पास पंजीकृत हैं। अगर नहीं, तो निवेश न करें।
What our sessions coverहमारे सत्रों में क्या सिखाया जाता है
Four ideas that protect your savingsचार बातें जो आपकी बचत को सुरक्षित रखती हैं
Investment literacyनिवेश की समझ
Learn the basic terms, such as interest, lock-in period, charges and tax. Then read any offer with confidence.ब्याज, लॉक-इन अवधि, शुल्क और टैक्स जैसे बुनियादी शब्द समझें। फिर किसी भी प्रस्ताव को भरोसे से पढ़ें।
Ask yourself: can I explain this offer to my family in simple words?खुद से पूछें: क्या मैं यह प्रस्ताव परिवार को आसान शब्दों में समझा सकता हूँ?
Risk awarenessजोखिम की जागरूकता
Every investment carries some risk. The value can go down as well as up.हर निवेश में कुछ जोखिम होता है। उसकी कीमत बढ़ भी सकती है और घट भी सकती है।
Ask yourself: what happens to my family if I lose part of this money?खुद से पूछें: अगर इस पैसे का कुछ हिस्सा डूब जाए, तो मेरे परिवार पर क्या असर होगा?
Diversificationपैसे को अलग-अलग जगह लगाना
Do not put all your savings in one place. Spreading money across different types lowers the damage if one goes wrong.अपनी पूरी बचत एक ही जगह न लगाएँ। पैसे को अलग-अलग तरह के विकल्पों में बाँटने से एक के बिगड़ने पर नुक़सान कम होता है।
Ask yourself: is most of my money tied to one person, company or scheme?खुद से पूछें: क्या मेरा ज़्यादातर पैसा एक ही व्यक्ति, कंपनी या योजना में फँसा है?
Goal-based planningलक्ष्य के हिसाब से योजना
Start with the goal, not the product. When you need the money decides how much risk you can take.शुरुआत लक्ष्य से करें, किसी उत्पाद से नहीं। पैसा कब चाहिए, इससे तय होता है कि आप कितना जोखिम ले सकते हैं।
Ask yourself: what is this money for, and when will I need it?खुद से पूछें: यह पैसा किस काम के लिए है, और मुझे कब चाहिए होगा?
Goal-based planningलक्ष्य के हिसाब से योजना
Match the money to the goalपैसे को लक्ष्य से मिलाएँ
These are general principles for learning, not advice for your situation.ये सीखने के लिए आम सिद्धांत हैं, आपकी स्थिति के लिए सलाह नहीं।
-
Emergency moneyआपात स्थिति का पैसाMedical bills, job loss, urgent repairsइलाज, नौकरी जाना, ज़रूरी मरम्मत
Keep it safe and easy to withdraw. Growth matters least here.इसे सुरक्षित और आसानी से निकालने लायक रखें। यहाँ बढ़त सबसे कम मायने रखती है।
-
Goals a few years awayकुछ साल दूर के लक्ष्यSchool admission, a vehicle, a home repairस्कूल में दाख़िला, गाड़ी, घर की मरम्मत
Safety comes first, because there is little time to recover from a loss.सुरक्षा पहले, क्योंकि नुक़सान से उबरने का समय कम होता है।
-
Goals many years awayकई साल दूर के लक्ष्यHigher education, retirementउच्च शिक्षा, सेवानिवृत्ति
More time can absorb ups and downs, but risk still needs care and regular review.ज़्यादा समय में उतार-चढ़ाव झेले जा सकते हैं, पर जोखिम पर ध्यान और नियमित समीक्षा फिर भी ज़रूरी है।
Our role, clearlyहमारी भूमिका, साफ़ शब्दों में
What we do, and what we never doहम क्या करते हैं, और क्या कभी नहीं करते
We doहम करते हैं
- Run sessions on investment literacy and risk.निवेश की समझ और जोखिम पर सत्र चलाते हैं।
- Help you understand the terms in an offer document.प्रस्ताव के काग़ज़ों की शर्तें समझने में मदद करते हैं।
- Teach you the questions to ask before you invest.निवेश से पहले पूछे जाने वाले सवाल सिखाते हैं।
- Help families set goals and plan savings around them.परिवारों को लक्ष्य तय करने और उनके हिसाब से बचत की योजना बनाने में मदद करते हैं।
We neverहम कभी नहीं
- Promise any return on investment.निवेश पर किसी रिटर्न का वादा करते।
- Give personal investment advice.निजी निवेश सलाह देते।
- Recommend specific products, companies or schemes.किसी ख़ास उत्पाद, कंपनी या योजना की सिफ़ारिश करते।
For advice on your own situation, speak to a registered financial adviser.अपनी स्थिति पर सलाह के लिए किसी पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से बात करें।
Common questionsआम सवाल
Before you join a sessionसत्र में शामिल होने से पहले
Can you tell me where to invest?क्या आप बता सकते हैं कि कहाँ निवेश करूँ?
No. We do not give personal investment advice or recommend products. We help you understand options so you can decide, or ask a registered adviser.नहीं। हम निजी निवेश सलाह नहीं देते और किसी उत्पाद की सिफ़ारिश नहीं करते। हम विकल्प समझने में मदद करते हैं, ताकि आप खुद फ़ैसला कर सकें या किसी पंजीकृत सलाहकार से पूछ सकें।
Is this only for people with large savings?क्या यह सिर्फ़ ज़्यादा बचत वालों के लिए है?
No. Small savers are often the most exposed to false promises. The sessions suit anyone who saves, however little.नहीं। झूठे वादों का सबसे ज़्यादा ख़तरा अक्सर छोटे बचतकर्ताओं को होता है। ये सत्र हर बचत करने वाले के लिए हैं, चाहे बचत कितनी भी कम हो।
Someone is pressuring me to invest. What should I do?कोई मुझ पर निवेश के लिए दबाव डाल रहा है। मैं क्या करूँ?
Do not pay. Ask for everything in writing and take time. Use the red flags checker above, and talk to someone you trust.पैसे न दें। सब कुछ लिखित में माँगें और समय लें। ऊपर दी गई ख़तरे के संकेतों की जाँच करें, और किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें।
Often used togetherअक्सर साथ में लिए जाने वाले
Related programmesसंबंधित कार्यक्रम
Sessions are educational. The trust does not promise returns, does not give personal investment advice and does not recommend specific products. All investments carry risk.ये सत्र शिक्षा के लिए हैं। संस्था किसी रिटर्न का वादा नहीं करती, निजी निवेश सलाह नहीं देती और किसी ख़ास उत्पाद की सिफ़ारिश नहीं करती। हर निवेश में जोखिम होता है।
